ये बता दे मुझे जिन्दगी,
प्यार की राह के हमसफ़र,
किस तरह बन गए अजनबी,
ये बता दे मुझे जिन्दगी,
फूल क्यों सारे मुरझा गए,
किस लिए बुझ गयी चादनी,
ये बता दे मुझे जिन्दगी |
कल जो बाँहों में थी,
और निगाहों में थी,
अब वो गर्मी कहाँ खो गई,
न वो अंदाज़ है,
न वो आवाज़ है,
अब वो नर्मी कहाँ खो गई,
ये बता दे मुझे जिन्दगी |
बेवफा तुम नहीं,
बेवफा हम नहीं,
फिर वो जज्बात क्यों सो गए,
प्यार तुमको भी है,
प्यार हमको भी है,
फासले फिर ये क्या हो गये,
ये बता दे मुझे जिन्दगी |
No comments:
Post a Comment